उत्तरायणी कौतिक में कुमाऊनी व्यंजन प्रतियोगिता,परोसे तमाम कुमाऊनी पकवान
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230121-WA0003-1-1024x770.jpg)
बागेश्वर उत्तरायणी मेले के दौरान शनिवार को नगर पालिका परिषद में कुमांऊनी व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें 12 महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। व्यंजन प्रतियोगिता नास्ता व भोजन दो श्रेणी में में आयोजित हुई।
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230121-WA0001.jpg)
नोडल अधिकारी व्यंजन गीतांजलि बंगारी ने बताया कि भोजन/त्योहार की थाली प्रतियोगिता में जानकी धपोला प्रथम, पार्वती नगरकोटी द्वितीय तथा मुन्नी पांडे, जया पांडे संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहें इसी तरह नाश्ता/स्नैक्स प्रतियोगिता में पूजा रावत प्रथम, शीला कोरंगा द्वितीय तथा अनीता देवी व पूनम जोशी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।
व्यंयजन प्रतियोगिता में निर्णायक में डॉ. कमल पंत, शांता तिवारी तथा अंजू कालाकोटी थे।
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230121-WA0003-1024x770.jpg)
![](https://devbhoomikhabarnetwork.com/wp-content/uploads/2023/01/IMG-20230121-WA0000-1024x770.jpg)