कुमाँऊ विश्वविद्यालय के आईपीआर सैल का शुभारम्भ

ख़बर शेयर करें

आज दिनांक 07 दिसम्बर 2023 को कुमाँऊ विश्वविद्यालय के आईपीआर सैल का शुभारम्भ एवं एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन यूकोस्ट, देहरादून के तत्वाधान में आई० क्यू०ए०सी० सैल के सम्न्वय से जैवप्रौद्योगिकी विभाग, भीमताल में किया गया जिसकी संयोजक डा० वीना पाण्डेय ने आईपी०आर० सैल का प्रयोजन बताते हुए उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता परिसर निदेशक प्रो० एल०के० सिह ने की। मुख्य वक्ता वैज्ञानिक यूकोस्ट डॉ० हिमाशुं गोयल ने विस्तार पूर्वक आईपी०आर० के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में जैव प्रौद्योगिकी विभागाध्यक्ष डा० तपन कुमार नैनवाल, डा० संतोश उपाध्याय, डा० ऋषेन्द्र कुमात्र, डा० मयंक पांडे, डॉ० मंजू तिवारी सहित तीनों विभागों के छात्र-छात्रायें कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कुलपति कु०वि०वि० प्रो० दीवान सिंह रावत एवं महानिदेशक यूकोस्ट प्रो० दुर्गेश पन्त ने कु०वि०वि के इस नवस्थापित सैल के भविष्य के लिए अपनी शुभकामनायें प्रेषित की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad