लोहाघाट: निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत, बोले- “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”

ख़बर शेयर करें

लोहाघाट: निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की जीत, बोले- “धामी जी के सेवक थे और रहेंगे”

लोहाघाट। नगर पंचायत पाटी के चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत को जनता का आशीर्वाद बताते हुए कहा कि उनका राजनीतिक और वैचारिक जुड़ाव भारतीय जनता पार्टी से रहा है और आगे भी बना रहेगा।
जीत के बाद समर्थकों के बीच उत्साह से लबरेज नारायण लाल ने “मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद” के नारे लगाए और कहा कि वह पहले भी धामी जी के सेवक थे और भविष्य में भी उनके नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।
नारायण लाल ने कहा कि किसी कारणवश उन्हें भाजपा का टिकट नहीं मिल पाया, जिसके बाद उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया। जनता ने उन पर भरोसा जताया और भारी समर्थन देकर विजय दिलाई। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पाटी नगर पंचायत की जनता को देते हुए कहा कि अब उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास और जनसमस्याओं का समाधान करना होगा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad