लोकसभा निर्वाचन 2024 को लेकर कांग्रेस ने इन पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस भी लोकसभा चुनाव को लेकर एक्टिव मोड में नजर आ रही है पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रविवार को 539 लोकसभा क्षेत्रों के लिए कोऑर्डिनेटर की लिस्ट जारी की है। ये कोऑर्डिनेटर अपने-अपने क्षेत्रों में राजनीतिक स्थिति का आकलन करेंगे और हाईकमान को फीडबैक देंगे। जिसमें उत्तराखंड के भी बड़े नेताओ के नाम शामिल है। उत्तराखंड के लिए पांच नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जिनमें टिहरी गढ़वाल से मंत्री प्रसाद नैथानी, गढ़वाल से विक्रम नेगी, अल्मोडा पिथौरागढ़ लो सभा सीट से डॉ जीत राम, तो वहीं नैनीताल- उधमसिंह नगर से गोविंद सिंह कुंजवाल और हरिद्वार से गणेश गोदियाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।इससे पहले शनिवार को एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, पार्टी आने वाले दिनों में फैसला करेगी कि वो कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, लेकिन सभी 500 से ज्यादा निर्वाचन क्षेत्रों में उसने अपने पर्यवेक्षकों को अंतिम रूप दे दिया है

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad