बागेश्वर में LPG व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति सुचारू, स्टॉक पर्याप्त।

ख़बर शेयर करें

,

बागेश्वर जनपद में उपभोक्ताओं को घरेलू गैस की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा निर्धारित वितरण स्थलों पर 605 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। जिला पूर्ति अधिकारी बबलू पांडे ने बताया कि इण्डेन गैस सर्विस, बागेश्वर द्वारा पेट्रोल पम्प, ठाकुरद्वारा एवं डिग्री कॉलेज रोड क्षेत्रों में कुल 226 गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। वहीं, गरुड़ इण्डेन गैस सर्विस, गरुड़ द्वारा बूँगा, अमस्यारी, भिलकोट, लोहागढ़ी तथा मैगडीस्टेट क्षेत्रों में कुल 294 सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित किया गया।
इसके अतिरिक्त शुभम गैस एजेन्सी, गरुड़ द्वारा कठायतवाड़ा, बानरी, मण्डलसेरा, पीपलचौक, विवेकानन्द स्कूल, भागीरथी बाईपास, तहसील, मेहनरबूगा, बिलौना एवं नदीगाँव क्षेत्रों में 85 घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की गई।
इसके साथ ही जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता भी सामान्य बनी हुई है। आज जनपद में लगभग 74,590 लीटर पेट्रोल एवं 78,006 लीटर डीजल उपलब्ध है।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना संबंधित विभाग को दें, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad