ख़बर शेयर करें

नव वर्ष 2024 के आगाज के साथ ही एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती सामने आई है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के आज नए रेट जारी किए हैं। आज 1 जनवरी 2024 से एलपीजी सिलेंडर सस्ता हो गया है। कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में आज मामूली बदलाव किया गया है, जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

2024 यानी इस साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनावी साल होने के कारण एक बड़ी कटौती की उम्मीद थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ। कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट आज जो कम हुए हैं, वह बहुत मामूली है चुनावी साल को देखते हुवे उम्मीदें कुछ अधिक जरूर होंगी। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 1755.50 रुपये में मिलेगा। इससे पहले यह 1757.00 रुपये का था। आज केवल 1.50 रुपये सस्ता हुआ है। इसी तरह कोलकाता में यह सिलेंडर 1869.00 रुपये का हो गया है। इससे पहले दिसंबर में 1868.50 रुपये था। इसमें आज 50 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 1710 रुपये में मिलने वाला कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1708.50 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में 1929 की जगह अब 1924.50 रुपये में बिकेगा।