जनपद बागेश्वर पुलिस के अग्निशमन शाखा में नियुक्त धन सिंह को मिला सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

ख़बर शेयर करें

जनपद बागेश्वर पुलिस के अग्निशमन शाखा में नियुक्त श्री धन सिंह को मिला सेवा के आधार पर श्री राज्यपाल महोदय का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

 पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड  द्वारा गणतन्त्र दिवस 2024 के अवसर पर सेवा के आधार पर जनपद बागेश्वर केअग्निशमन शाखा बागेश्वर में नियुक्त चालक धन सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किये जाने की घोषणा की गई थीं । 

     इसी क्रम में दिनांक-26जनवरी2024 को *गणतंत्र दिवस* के अवसर पर *डीजीपी उत्तराखंड द्वारा पुलिस मुख्यालय देहरादून में *सराहनीय सेवा* के लिए चालक धन सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान किया गया।

       अक्षय प्रहलाद कोण्डे , पुलिस अधीक्षक बागेश्वर द्वारा चालक धन सिंह के कार्यो पर उक्त सम्मान मिलने पर बधाई दी गयी है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad