उत्तराखंड में 6 दिन बारिश का दौर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान जारी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 8 जून से 13 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में अगले छह दिनों तक और मैदानी क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की जा सकती है। कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश के साथ गर्जना होने की भी संभावना जताई गई है।
सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है। मंगलवार को भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
बुधवार से बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना है। अधिकांश पर्वतीय जिलों में बारिश हो सकती है…जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रहने की संभावना है।
11 जून को कुमाऊं क्षेत्र के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है।

12 और 13 जून को पूरे प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मैदानी जिलों में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Ad
Ad Ad