बागेश्वर:देवकी लघु वाटिका एवं राष्ट्रीय कुमाउनी पुस्तकालय मंडलसेरा के भ्रमण पर दर्जा राज्य मंत्री शंकर सिंह कोरंगा,मुगा रेशम की खेती को भी देखा

ख़बर शेयर करें

हरेला पर्व 16 जुलाई 2026 को देवकी लघु वाटिका एवं राष्ट्रीय कुमाउनी पुस्तकालय मंडलसेरा के भ्रमण पर दर्जा राज्य मंत्री श्री शंकर सिंह कोरंगा उपाध्यक्ष जलागम उतराखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में आजीवन समर्पित किशन सिंह मलड़ा के अथक सार्थक जनउपयोगी कार्यों की सराहना करते हुए पौधालय से निशुल्क पौध वितरण व्यवस्था के प्रोत्साहन हेतु सहयोग करने की बात कही माननीय मंत्री ने अपने साथियों सहित वाटिका का भ्रमण अवलोकन किया जहाँ देवकी देवी द्वारा पुष्प एवं हरेला चढ़ाकर उनका स्वागत करते हुए उन्हें सिलिंग,चंदन के पौधे सप्रेम भेंट किए उनके द्वारा मुगा रेशम की खेती को भी देखा गया दुर्लभ प्रजाति की श्रेणी में आ चुके सीलिंग महावृक्ष के संरक्षण हेतु शासकीय जिम्मेदारी निश्चित करने का निर्देश निदेशक को दिया वाटिका की सुरक्षा हेतु गेट एवं चबूतरा चेतना कक्ष पुस्तकालय निर्माण कार्यों के लिए वाटिका सदस्यों ने अपील की जिस पर माननीय मंत्री जी ने सार्थक बात कही एवं प्राकलन बनाकर प्रेषित करने को कहा गया अवलोकन में धीरेंद्र परिहार, डा कमल कोरंगा, नवीन मेहरा, चंद्रेश कोरंगा, योगेश बिष्ट, सचिन, प्रशांत मलड़ा, भजन सिंह, रमेश चंद्र, रमेश पर्वतीय, राम सिंह, श्रीमती देवकी देवी, ममता देवी, पूर्व ग्राम प्रधान रमा देवी, मनिषाआदि मौजूद रहे।


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad