उत्तराखंड:स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगर निगम, नगर पालिकाएं और नगर पंचायत को किया सम्मानित,बागेश्वर नगर पालिका प्रदेश में 8वीं रैंक में,देखिए पूरी लिस्ट


देशभर में निकायों के स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अवार्ड सेरेमनी आयोजित की गई थी। जिसमें देश की महामहिम राष्ट्रपति सहित शहरी विकास मंत्री ने स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नगर निगम, नगर पालिकाएं और नगर पंचायत को सम्मानित किया, इस दौरान कुमाऊं का सबसे बड़ा नगर निगम हल्द्वानी इस बार पिछले बार के सर्वेक्षण से 80 रैंक नीचे गिर गया। सर्वेक्षण की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक पिछले वर्ष नगर निगम 211 रैंक पर था जो इस बार 291 रैंक पर पहुंच गया। नगर निगम की व्यवस्थाओं में सुधार होने के बजाय निगम और पीछे चला गया।




