नैनीताल-हरवीर सिंह ने संभाल अपर जिलाधिकारी का चार्ज प्राधिकरण में भी सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी क्या रहेंगी प्राथमिकता जानिए

ख़बर शेयर करें

नैनीताल- देहरादून से स्थानांतरित हो कर आए वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी हरवीर सिंह ने अपर जिलाधिकारी का चार्ज संभाल लिया है। उनको विकास प्राधिकरण में भी सचिव की अतिरिक्त जम्मेदारी भी दी गयी है। चार्ज लेने के बाद अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह ने कहा कि योजनाओ के क्रियान्वयन और सीधे सरकार की योजनाओं का जनता तक लाभ पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता में है।इसके अलावा प्राधिकरण में जनता को कैसे सुलभ व्यवस्था दी जा सके उसके लिए वो निरन्तर प्रयासरत रहेंगे, गौरतलब है कि हरवीर सिंह MDDA से स्थानांतरित होकर नैनीताल आये है, जनता के कार्यो को तेजी से निपटाने के लिए मसहूर हरवीर सिंह इससे पूर्व, हल्द्वानी में SDM , सिटी मजिस्ट्रेट और मुख्य नगर अधिकारी का भी कार्यभार संभाल चुके है।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad