रा०इ०का मंडलसेरा के ncc के छात्रों ने मंडलसेरा क्षेत्र में निकली तिरंगा रैली,स्कूल परिसर में पौध लगाकर पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर आज रा०इ०का मंडलसेरा के ncc के छात्रों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंडलसेरा क्षेत्र में एक तिरंगा रैली निकाली रैली में देश भक्ति नारों के साथ छात्रों ने समाज को देश भक्ति के लिए प्रेरित किया इस दौरान कैडेट ने वृक्ष प्रेमी जिले के जाने माने पर्यावरणविद किशन सिंह मलडा से 50 पेड़ प्राप्त कर विद्यालय परिसर में पौध रोपण किया इस दौरान छात्रों ने परिसर के आस पास के रास्तों में बड़ी झाड़ियों का कटान किया और सफाई अभियान भी चलाया।
इस पूरे कार्यक्रम में निर्देशन 81यूके बटालियन बागेश्वर के कमान अधिकारी ले० कर्नल कमलदीप का रहा और विद्यालय के प्रधानाचार्य डा के एन कांडपाल,कैप्टन मोहन धामी ,प्रवक्ता विनोद टम्टा,रेनू पांडे,रचना मेहता,जानकी कपकोटी,मुकुल भाकुनी ,नारायण गिरी,सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad