बागेश्वर: पूर्व सैनिक संगठन की नई कार्यकारणी का हुआ गठन,भूपेश दफौटी अध्यक्ष व सचिव रमेश भंडारी बने

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: भारतीय पूर्व सैनिक संगठन लीग की यहां आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन के लिए भूपेश दफौटी अध्यक्ष व रमेश सिंह भंडारी सचिव चुने गए। सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। सभी ने कार्यकारिणी की मजबूती का संकल्प लिया। कपकोट मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्मस से पूर्व सैनिक अपनी मांगों को पूरा कर रहे हैं। नई कार्यकारिणी को भी पहले अधिक मजबूत किया जाएगा। वक्ताओं ने पूर्व अध्यक्ष दरवान सिंह हरड़िया के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि हरड़िया ने 2018 से संगठन को मजबूत करने का काम किया। उनके अनुभवों का लाभ संगठन लेता रहेगा। संगठन के लिए नयन सिंह उपाध्यक्ष, चरण सिंह मलड़ा सह सचिव तथा मोहन सिंह कनवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर नंदन सिंह, चंद्र सिंह, प्रकाश जोशी, हरीश सिंह, भगवंत सिंह, एनएस परिहार, मंगल सिंह भगवान सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad