अनिल बलूनी ने किया गढ़वाल लोकसभा सीट से नामांकन

ख़बर शेयर करें

पौड़ी। गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से आज भारतीय जनता पार्टी के उम्मेदार अनिल बलूनी ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष कुमार चौहान को सौंपा। नामांकन के समय अनिल बलूनी के साथ केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी मौजूद थे।नामांकन के बाद पौड़ी में हुई रैली में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ साथ उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी रैली में मौजूद रहे।

रैली में भाजपा नेताओं के साथ साथ भाजपा सरकार में मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल भी शामिल रहे।राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी मोदी और शाह के खास माने जाते रहे हैं, इस लिए यह उम्मीद की जा रही है कि अनिल बलूनी के गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से सांसद बनने के बाद यहां के विकास में इजाफा होगा।