कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बागेश्वर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से र्औषधि गुणों से युक्त पौधों का वृक्षारोपण

कार्यालय जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बागेश्वर परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं आयुर्वेदिक परंपरा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अकरकरा,मधु नाशनि, कपुरवली,तिमूर,श्रीश,गूड़हल,र्औषधि गुणों से युक्त पौधों का वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह पूर्वक सहभागिता कर हरित एवं स्वस्थ वातावरण का संकल्प दिया कार्यक्रम में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर निशा शर्मा कोहली ने कहा की आयुर्वेदिक पौधे न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत उपयोगी हैं उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एजल पटेल एवं चीफ फार्मासिस्ट ओमप्रकाश रतूड़ी सहित कार्यालय कर्मचारी श्री लक्ष्मण सिंह गौरव बिष्ट नवीन प्रदीप नेगी केवलानंद मनोज चंदोला सुरेश ,रमेश प्रकाश पर्वतीय ने औषधिय पौधों का रोपण किया कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण स्वच्छता एवं हरित जीवन शैली अपनाने का संदेश भी दिया गया सभी उपस्थित जनों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया किशन सिंह मलड़ा ने सभी का आभार करते हुए पूर्व में रोपित पौधे तेज पत्ता,लोकाट,च्यूरा, रुद्राक्ष आदि को वृक्षों के रूप में देखकर विभाग का धन्यबाद किया सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ ।

