बागेश्वर के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आधिकारिक समापन

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर के सुप्रसिद्ध उत्तरायणी मेले का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ आधिकारिक समापन हो गया । सांस्कृतिक मंच पर आयोजित समापन समारोह में मेले के दौरान मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े लोगों और मेले की प्रदर्शनी में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया गया और इस समापन समारोह में बागेश्वर विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 13 जनवरी से शुरू हुए इस मेले का समापन हो गया हो लेकिन एवमेला व्यवसायिक रूप से अभी कुछ दिन और चलेगा जिसमें लोग सामान की खरीदारी के लिए पहुंचेंगे।

वहीं आज दिन भर नगर के मेला क्षेत्र में मेले की रौनक देखते ही बन रही थी दूर दूर से पहुंचे मेलार्थियों ने जहां सरयू बगड़ में पारंपरिक झोड़ा चांचरी का प्रदर्शन किया वही बाजारों में भी रौनक रही और लोगों ने जमकर खरीददारी की ।


ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad