उत्तराखंड:उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने सीएम धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया

ख़बर शेयर करें

उपनल कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शासकीय आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी मुद्दों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है। यह कदम राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का प्रमाण है।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad