बागेश्वर:महाशिवरात्रि के दिन वंदना का हाथ थाम दीपक ने समाज को दिया इंसानियत का बड़ा संदेश

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: ठीक महाशिवरात्रि के दिन नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई दीपक जोशी ने समाज के सामने वंदना से विवाह कर इंसानियत का बड़ा संदेश दिया है।


विपरीत परिस्थितियों के बाद भी दीपक और पूरे परिवार ने इंसानियत को सबसे ऊपर रखा और दीपक ने 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि के दिन वंदना से विवाह कर समाज को बड़ा संदेश देने का कार्य किया है ।साथ ही उनकी नन्ही पुत्री की जिम्मेदारी भी पूरे मन से लेने का काम किया है ।

वहीं इस खुशी के पलों को लेकर उनके पिता भुवन चंद्र जोशी जी का कहना है कि मेरे पुत्र दीपक द्वारा उठाए गए इस कदम की मैं और मेरा पूरा परिवार सराहना करता है,जोकि पूरे समाज के लिए अच्छा संदेश है। मैं और मेरा परिवार दोने के नए दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हैं।

दीपक और वंदना को देवभूमि नेटवर्क परिवार की ओर से भी नव दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं

ADVERTISEMENTS
Ad Ad