बागेश्वर: प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस प्रत्याशी गीता भाजपा प्रत्याशी सुरेश ने नगर में निकाली रैली किया शक्ति प्रदर्शन,बीते रोज निर्दलीय कवि भी दिखा चुके अपना दम

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर निकाय चुनाव में नगर पालिका बागेश्वर के लिए बीजेपी कांग्रेस द्वारा नगर में रैली निकाल कर किया शक्ति प्रदर्शन वहीं बीते रोज निर्दलीय प्रत्याशी कवि जोशी ने भी रैली के माध्यम से दिखाया दम खम

भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ने नगर में निकाली रैली

बागेश्वर भाजपा प्रत्याशी सुरेश खेतवाल ,समर्थन में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल कर अपना दम खम प्रदर्शित किया भाजपा का रोड शो नगर के विभिन्न मार्गों से हो कर गुजरा जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी गीता रावल ने नगर में रैली निकाल दिखाया दम खम

कांग्रेस से अध्यक्ष पद प्रत्याशी गीता रावल ने भी आज नगर में रैली निकाल अपना दम खम प्रदर्शित किया कांग्रेस का ये रोड शो नगर के विभिन्न मार्गों से हो कर गुजरा जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

निर्दलीय प्रत्याशी कवि जोशी ने भी बीते रोज रैली कर दिखाया अपना दम

वहीं नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी कवि जोशी ने भी बीते रोज नगर में रैली निकाल अपना दम दिखाया था कवि का रोड शो भी पूरे नगर में घूमा जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad