जनपद अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान बडें हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया

ख़बर शेयर करें



जनपद अल्मोड़ा में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज दिनांक 09.06.2026 को समस्त चिकित्सालयो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान बडें हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच एवं परामर्श सेवाएं प्रदान की गईं।डा0 अरविंद पांगती मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच उपलब्ध कराना तथा उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार एवं रेफरल सुनिश्चित करना है। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन, रक्त एवं मूत्र जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, संस्थागत प्रसव एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के संबंध में जागरूक किया गया।


अभियान के दौरान चिन्हित उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं का विशेष रूप से फॉलो-अप किया जाएगा ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं से अपील की गई है कि वे नियमित रूप से अपनी प्रसव पूर्व जांच कराएं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क सेवाओं का लाभ उठाएं।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपदवासियों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने में सहयोग करने तथा गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संस्थानों में जांच हेतु प्रेरित करने का आह्वान किया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad