बागेश्वर: भगवान शिव की नगरी स्थित बागनाथ मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़,भारी पुलिस बल रहा तैनात

ख़बर शेयर करें

बागेश्वर: उत्तराखंड में कुमाऊं की काशी के नाम से सुमार भगवान शंकर की नगरी बागेश्वर स्थित बागनाथ मंदिर में आज सुबह से ही शिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा श्रद्धालुओं ने लंबी लंबी कतारों में रहकर अपनी अपनी बारी का इंतजार किया और भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की ।

महाशिवरात्रि पर्व पर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था

जनपद के सभी मुख्य शिवालयों, विशेषकर ऐतिहासिक बागनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रातः काल से ही भारी पुलिस बल तैनात रहा।

श्रद्धालुओं को बाबा बागनाथ के सुगम दर्शन कराने के लिए बैरिकेडिंग और अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई
पुलिस कर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने और बुजुर्गों व महिलाओं की सहायता करने के निर्देश दिए गए।

शहर में जाम की स्थिति न बने, इसके लिए मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया और पार्किंग के लिए अलग स्थान चिह्नित किए गए।

बागेश्वर पुलिस और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से पर्व बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है । अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात जवानों की तत्परता की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad