ऑपरेशन स्माइल”: बागेश्वर पुलिस ने बुजुर्ग महिला को चंद घंटों में सकुशल बरामद कर परिवार से मिलाया।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर:पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में गुमशुदा व्यक्तियों की तत्काल तलाश हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माइल” के तहत* लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसके क्रम में *”आज दिनांक 03.05.2026 को पुरोला निवासी लीलाधर कांडपाल ने कोतवाली बैजनाथ को सूचना दी कि उनकी रिश्तेदार बुजुर्ग महिला उम्र 85 वर्ष, निवासी नरग्वाड़ी, बीती रात्रि 12:00 बजे से रात से घर से लापता हैं। बुजुर्ग महिला की सुरक्षा को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कैलाश सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल खोजबीन शुरू की और मात्र एक घंटे के भीतर उन्हें सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।* परिजनों ने बागेश्वर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Ad
Ad Ad