उत्तराखंड: 12 और 13 को प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

ख़बर शेयर करें

12 और 13 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार 12 और 13 सितंबर को कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चम्पावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में भारी बारिश हो सकती है। इन चार जिलों में दो दिन तक बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। वहीं पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिले में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा।
14 और 15 सितंबर को भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इधर, मंगलवार को हल्द्वानी में उमस भरी गर्मी रही। अपरान्ह के समय दमुवादूंगा, रानीबाग आदि इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad