बागेश्वर:विशेष पर्यावरण संरक्षण काल के अंतगर्त हरियाली महोत्सव का आयोजन

– विशेष पर्यावरण संरक्षण काल के अंतगर्त हरियाली महोत्सव का आयोजन छाती एवं मनकोट की सम्मानित मात्र शक्ति,ग्रामीणों,ग्राम प्रधान,सामाजिक कार्यकर्ताओं पर्यावरण प्रेमियों, वन विभाग,भारतीय रेड क्रास बागेश्वर के सहयोग से देवकी लघु वाटिका मंडलसेरा द्वारा चंदन,रुद्राक्ष,जामुन,काफल, आवाला, च्यूरा, तेजपत्ता,नीबू, बोतल ब्रुश, मोरपंखी,रिंगाल्,बांस प्रजातियों का रोपड़ कर उन्हें बचाने की शपथ दिलाई गई,साथ ही चाल-खाल बनाना पहाड़ की पुरानी परंपरा है जिससे जल संग्रहण के साथ ही पशु पक्षियों के लिए भी पानी की पूर्ति होती है और रोपित पौधों को भी नमी प्रदान करते हैं आज भी वृक्षारोपण के साथ चाल-खाल बनाये गए साथ ही सभी से पानी बचाने के लिए इसे अपने नित कार्यो में शामिल करने की अपील किशन सिंह मलड़ा द्वारा की गई मालूम हो की काँडा सड़क चौडीकरण का कार्य प्रगति पर है जिससे दोनों तरफ बांस,रिंगाल् , फल-फूलों चारा पत्ती प्रजाति के पौधों का रोपड़ किया जाना है जिसकी शुरुआत आज से की गई ताकि चौडीकरण के बाद किसी भी प्रकार के भूस्खलन आदि समस्याओं से बचाव के साथ ही सड़क सुरक्षा में बांस,रिंगाल् का संरक्षण जीवन का संरक्षण साबित होगा वृक्षारोपण में ग्राम प्रधान छाती श्री नंदा बल्लभ चौबे,ग्राम प्रधान मनकोट श्रीमती वैजयंती पांडे,रेड क्रास के चेयर मैन श्री इंद्र सिंह फर्सवान,सचिव श्री आलोक पांडेय,रमेश प्रकाश पर्वतीय, दिनेश पांडे,दामोदर चौबे,पुरन चौबे,रामदेव रमेश चंद्र,गिरीश पांडेय, गीता पांडे,बिशन दत्त चौबे,हेमा चौबे, गीता देवी,राधिका देवी,कुन्ती देवी,ललिता देवी,मेश पांडे,हेम पांडे, मनीषा मलड़ा,हरीश चंद्र, नवीन जोशी,किशन राम,सुधीर कुमार,महेश बलसुनि,चंदन सिंह नगरकोटि, भजन सिंह मलड़ा,बेद प्रकाश पांडेय, कान्हा वर्माआदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


