अग्निपथ योजना अंतर्गत थल सेना भर्ती के लिए उत्तराखंड से एक लाख और यूपी से साढे़ चार लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया

ख़बर शेयर करें

सेना प्रचार विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अग्निपथ योजना के तहत होनेवाली थल सेना भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में आन लाइन पंजीकरण बंद हो चुका है।उत्तराखंड में इस भर्ती के लिए एक लाख से अधिक वहीं उ.प्र में साढे चार लाख अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है।बताया गया है कि अग्निपथ योजना के तहत होनेवाली थल सेना भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सेना भर्ती मुख्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले सेना भर्ती कार्यालय (ARO) – पिथौरागढ़, मेरठ और आगरा में ऑनलाइन पंजीकरण 03 अगस्त 2022 को बंद हो चुका है। वहीं अल्मोड़ा, बरेली और लैंसडाउन ARO में भी ऑनलाइन पंजीकरण 30 जुलाई 2022 को बंद हो चुके हैं।
इस संबंध में 4 अगस्त, 2022 तक पंजीकृत अभ्यर्थियों का ब्योरा निम्नवत है:-

उत्तर प्रदेश-

बरेली – 1,13,041
मेरठ – 1,64,143
आगरा- 1,75,218
उत्तर प्रदेश में 4 अगस्त, 2022 तक कुल पंजीकरण संख्या- 4,52,402

उत्तराखंड-

अल्मोड़ा – 30,684
लैंसडाउन – 63,360
पिथौरागढ़- 14,862
उत्तराखंड में कुल पंजीकरण संख्या-1,08,906

उत्तर प्रदेश में 6 और उत्तराखंड में 3 ARO हैं।

अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.joinindianarmy.nic.in. पर जाएँ।

अग्निवीर के लिए योग्यता