पिथौरागढ़-ततैयों के हमले 1 युवक की मौत 4 अन्य लोग व कई पाशु घायल

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़-जनपद में ततैयों के हमले की खबर सामने आई है इस हमले में 1 युवक को जान भी गवानी पड़ी है ।गंगोलीहाट के रावलगांव में ततैयों के हमले में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक महिला समेत चार लोग व अनेक पशु घायल हैं। घायल लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट के रावल गांव के कुछ ग्रामीण खेत पर काम कर रहे थे। उनके पशु भी आसपास ही चर रहे थे। इसी बीच ततैयों के समूह ने उन पर हमला बोल दिया। ततैयों के हमले में रावल गांव निवासी 25 वर्षीय रवि, 45 वर्षीय विनोद रावल उसकी 38 वर्षीय पत्नी रेखा, उनका 14 वर्षीय बेटा हेमू और गांव का ही एक अन्य युवक 27 वर्षीय भूपेश बुरी तरह से घायल हो गए। उनके पशुओं पर भी ततैयों ने हमला किया।पांच घायल लोगों को ग्रामीण तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रवि, रेखा और भूपेश को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जहां पहुंचने से पहले रवि ने दम तोड़ दिया। जबकि महिला रेखा और भूपेश का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। जबकि विनोद और उसके बेटे हेमू का सीएचसी में ही उपचार किया जा रहा है। गांव के कई पशु भी ततैये के झुंड के हमले के बाद बीमार हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad