उत्तराखंड – चंपावत जनपद के पंचेश्वर गांव की पल्लवी बनी RBI में अधिकारी

ख़बर शेयर करें

चंपावत: अपनी मेहनत के बूते पहाड़ की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं चंपावत जिले की नेपाल सीमा से लगे पंचेश्वर की रहने वाली पल्लवी पंत ने आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) अधिकारी ग्रेड बी परीक्षा उत्तीर्ण की है। आरबीआई में पल्लवी के अफसर बनने से सुदूर पंचेश्वर क्षेत्र से लेकर सीमांत के दोनों जिलों चंपावत और पिथौरागढ़ का नाम रोशन हुआ है।इस वर्ष आरबीआई के ग्रेड बी ऑफिसर के लिए देश भर से महज 34 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। छोटे गांव में जन्मीं पल्लवी ने महज 23 साल की उम्र में ये कामयाबी हासिल की है। पल्लवी के पिता परम पंत आपात सेवा 108 की एंबुलेंस के पिथौरागढ़ जिला प्रभारी रह चुके हैं और अब एक प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां कॉस्मेटिक्स और चूड़ी की दुकान चलाती हैं।
आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में दे चुकी हैं साक्षात्कार
देहरादून से इंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से पीजी करने वाली पल्लवी संघ लोक सेवा आयोग की आईएएस परीक्षा के पहले दो प्रयासों में साक्षात्कार तक भी पहुंच चुकी हैं।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad