हल्द्वानी में यूजीसी बिल का विरोध, उतरे सड़कों पर लोग

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण समाज ने जोरदार प्रदर्शन किया। स्वर्ण शक्ति संगठन के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस निकाला गया। रैली का नेतृत्व संगठन के संयोजक प्रकाश हरबोला ने किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि UGC बिल स्वर्ण समाज को दबाने की मंशा से लाया गया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा रामलीला मैदान से शुरू हुआ जुलूस मुख्य मार्गों से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को जोरदार ढंग से रखा। इस दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया गया। ज्ञापन में केंद्र सरकार से तत्काल UGC बिल को वापस लेने की मांग की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad