पिथौरागढ़:-पर्यटन स्थल चौकोड़ी से उडियारी बैंड के बीच हर रोज जाम का झमेला

ख़बर शेयर करें

बेरीनाग ।।

।पर्यटक स्थल चौकोड़ी से उडियारी बैण्ड के बीच की सड़क बहुत संकरी है।लगभग साल भर विभिन्न कंपनियों के द्वारा बार बार खुदाई के कारण बनती-बिगड़ती नालियाँ बरसात के पानी से बहुत गहरी हो गयी हैं।सड़क संकरी होने के कारण रोज जाम लग रहा है ।पर्यटकों और वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बाईक सवारों और कार में सड़क के संकरी होने के कारण विगत दिनों टक्कर हो गई थी।बहुत सी गाड़ियों के वाहनों को नुकसान हो चुका है।इस सड़क पर कभी बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।
इस सड़क मार्ग पिथौरागढ़ से बागेश्वर जनपद व गढ़वाल क्षेत्र को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है जिस पर नियमित सैकड़ों वाहन चलते हैं।पर्यटक स्थल चौकोड़ी को आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए भी इस सड़क का रखरखाव आवश्यक है। क्षेत्र पंचायत सदस्य उडियारी निर्मला चुफाल और सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चुफाल ने एन एच अधिकारियों को ज्ञापन देकर सड़क सुधारने की मांग की है ।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad