बागेश्वर:हरेला लोकपर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी के साथ हुआ व्यापक वृक्षारोपण

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर,

📌 हरेला लोकपर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प, जनभागीदारी के साथ हुआ व्यापक वृक्षारोपण

उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर गुरुवार को बागेश्वर के हरेला वन, जौलकांडे में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मा० मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री जी ने सभी जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति संरक्षण की भावना का प्रतीक हरेला पर्व हमें पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों के संवर्धन एवं हरित उत्तराखण्ड के निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने सभी जनपदवासियों को हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनपद में पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरुड़ गंगा परियोजना सहित विभिन्न पर्यावरणीय पहलों के माध्यम से प्राकृतिक संसाधनोंi के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इस अवसर पर समस्त अतिथियों द्वारा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा जन मानस को निःशुल्क पौध उपलब्ध कराए गए।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद के उपाध्यक्ष भूपेश उपाध्याय, विधायक बागेश्वर पार्वती दास, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, पुलिस अधीक्षक जीतेंद्र मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रभा गढ़िया, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा इन्द्र सिंह फर्स्वाण, ग्राम प्रधान जौलकाण्डे संदीप कुमार, नरेश उप्रेती, अशोक लोहनी, भेषज संघ अध्यक्ष संजय शाह जगाती, मथुरा प्रसाद, रेखा गोस्वामी, आदर्श कठायत, राजेन्द्र परिहार, अंकित गोयल, भाष्कर दास सहित वन विभाग के अधिकारी, समस्त जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ad
Ad Ad