बागेश्वर:खड़लेख शामा में भांग पर पुलिस की कार्रवाई, दो नाली में लगी भांग नष्ट

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में जनपद में नशामुक्ति अभियान के तहत प्रभारी एस0ओ0जी0 निरीक्षक सल्लाउद्दीन खॉन के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 टीम द्वारा ग्राम खड़लेख शामा में दो नाली भूमि भांग को नष्ट किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध मादक पदार्थों की खेती अथवा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
पुलिस टीम द्वारा स्थानीय नागरिकों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरुक करते हुए बताया कि अवैध नशे की खेती, या अन्य मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशे जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। यदि आपके आस-पास कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से नशे का कारोबार, तस्करी या मादक पदार्थों की खेती करता है, तो इसकी सूचना तत्काल बिना किसी डर के नेशनल नारकोटिक हेल्पलाइन नंबर 1933 (मानस पोर्टल) अथवा राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले जागरूक नागरिक की पहचान पूरी तरह सुरक्षित और गुप्त रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad