बागेश्वर:सरयू नदी के तेज बहाव में बहे जम्मू-कश्मीर के युवक का पुलिस, एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, दी नई जिंदगी

संकट में देवदूत बनी बागेश्वर पुलिस व रेस्क्यू टीमें; सरयू नदी के तेज बहाव में बहे जम्मू-कश्मीर के युवक का पुलिस, एनडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने सुरक्षित किया रेस्क्यू, दी नई जिंदगी
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व आपदा राहत दलों को किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या आपदा इनपुट पर ‘रिस्पांस टाइम’ को न्यूनतम रखने तथा त्वरित कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में आज दिनांक-20/10/2026 को थाना कपकोट पुलिस को कॉलर राजा शाही (निवासी- असो, थाना कपकोट, जनपद बागेश्वर) द्वारा थाना कपकोट पुलिस को दूरभाष के माध्यम से एक व्यक्ति कपकोट सरयू पुल के समीप नदी में कपड़े/कम्बल धो रहा था, जो अचानक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में फिसल गया और नदी के तेज बहाव में बहने का सूचना दी गयी ।
इस आपातकालीन सूचना पर थाना प्रभारी कपकोट के नेतृत्व में पुलिस बल आपदा राहत उपकरणों के साथ बिना एक भी पल गंवाए तत्काल मौके के लिए रवाना हुआ। घटनास्थल पर पहुँचकर कपकोट पुलिस टीम, एनडीआरएफ के जवानों तथा स्थानीय नागरिकों की मदद से अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने नदी के तेज बहाव में उतरकर डूब रहे युवक को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
सुरक्षित रेस्क्यू किए गए व्यक्ति को प्राथमिक उपचार देने के बाद जब उसका नाम व पता पूछा गया, तो उसने अपना नाम मोहम्मद अशरफ (उम्र 20 वर्ष) पुत्र श्री मोहम्मद अब्बास, निवासी- ग्राम चिसाना, थाना रियांसी, जिला रियांसी, राज्य जम्मू-कश्मीर बताया। पीड़ित युवक ने बताया कि आज प्रातः लगभग 11:00 बजे वह सरयू पुल के पास नदी किनारे कपड़े धो रहा था, तभी अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आ गया था।
नदी से सुरक्षित बाहर निकालने के तत्काल बाद पुलिस टीम द्वारा युवक को त्वरित उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उसकी स्थिति पूरी तरह सामान्य और खतरे से बाहर है। युवक के अन्य साथी भी सीएचसी कपकोट चिकित्सालय में मौजूद हैं, जिन्होंने युवक की जान बचाने के लिए बागेश्वर पुलिस व रेस्क्यू टीमों का सहृदय आभार व्यक्त किया है।
बागेश्वर पुलिस समस्त स्थानीय नागरिकों व जनपद में आने वाले बाहरी श्रमिकों/पर्यटकों से पुरजोर अपील करती है कि वे नदियों के तेज बहाव, गहरे घाटों और रपटीले पत्थरों के समीप जाने से बचें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा नंबर डायल 112 पर सूचना दें।


