कोतवाली बागेश्वर में आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों का दिया गया प्रशिक्षण, पुलिस कर्मियों को किया गया दक्ष

ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेंद्र मेहरा (IPS) के निर्देशन में आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने की तैयारियों के क्रम में कोतवाली बागेश्वर परिसर में फायर स्टेशन बागेश्वर द्वारा पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आपदा राहत एवं बचाव कार्यों में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरणों की जानकारी एवं उनके सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान फायर सर्विस के विशेषज्ञों ने राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों के संचालन, रखरखाव, सुरक्षा मानकों तथा आपदा के समय उनके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में उपकरणों के सही एवं समयबद्ध प्रयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन कर पुलिस कर्मियों को अभ्यास भी कराया गया।
प्रशिक्षण के अंत में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर श्री अनिल उपाध्याय ने सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को नियमित रूप से आपदा उपकरणों का अभ्यास करते रहने तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में पूर्ण तत्परता एवं समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य करने के निर्देश दिए गए।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad