कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटो में किया खुलासा
कोतवाली बागेश्वर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटो में किया खुलासा
कोतवाली पुलिस ने चोरी के सामान सहित चोरी करने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार
दिनांक 03.10.20.26 को वादी श्री रवीन्द्र जोशी पुत्र श्री महेश चन्द्र जोशी निवासी-नदीगॉव बागेश्वर द्वारा दी गयी तहरीर जिसमें दिनांक 02.10.2026 की रात्रि में अज्ञात चोरो द्वारा उनकी एसबीआई तिराहे के समीप रिद्धि सिद्धि कलर लैब के बगल में टॉप मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोडकर दुकान के गल्ले में रखी नगदी 30000 रुपयें व लगभग डेढ लाख रूपये कीमती के विभिन्न कम्पनियो के 07 मोबाइल चोरी कर लिये गये है। उक्त मामले की गम्भीरता के देखते हुए श्री जितेन्द्र मेहरा पुलिस अधीक्षक बागेश्वर महोदय द्वारा तत्काल अभियोग दर्ज कर अभियोग के अनावरण हेतु निर्देश दिये गये । जिस पर थाना कोतवाली बागेश्वर में एफआईआर संख्या-72/2026 धारा 331(4)/305 (ए) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात दर्ज कर अभियोग की विवेचना अपर उपनिरीक्षक श्री मोहन सिंह रावत के सुपर्द की गयी और विभिन्न पुलिस टीमो का गठन करते हुए शहर के सीसीटीवी कैमरो और अभियुक्त के सम्बंध में पतारसी सुरागरसी करते हुए परिणामस्वरूप 24 घंटे के अंदर दिनांक 04/10/2026 को अभियुक्त देवेन्द्र कुमार उर्फ बबलू पुत्र श्री लक्ष्मण राम निवासी ग्राम दुदिला थाना कौसानी जनपद बागेश्वर को चोरी किए गए मोबाइल फोन एवं नगदी के साथ गिरफ्तार कर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृध्दि करते हुए घटना का अनावरण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस टीम को पुरुस्कार देने की घोषणा की गयी ।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
- FIR N0 -01/2025 धारा 309(6),317(2) BNS राजस्व क्षेत्र बैजनाथ जनपद बागेश्वर ( धारा 317(2) में एक वर्ष का कारावास व 500 रुपया जुर्माना व धारा 309(6) में दोषमुक्त )
- FIR N0 -24-2026 धारा 4/25 A ACT चालानी थाना बैजनाथ जनपद बागेश्वर (जुर्म स्वीकारोक्त के आधार पर जेल में बिताई गयी अवधि व 500 रुपये का जुर्माना)
- FIR N0 -03/2023 धारा 380/457/411 भादवि चालानी थाना कौसानी जनपद बागेश्वर ( 01 वर्ष का कारावास व 2000/- रुपया अर्थ दण्ड से दण्डित )
बरामदगी
1- चोरी किए गए विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल फोन 04, कीमती लगभग 70,000 रुपयें।
2-नगदी 14050 ₹ ,
3-घटना में प्रयुक्त – आलानकब ।
पुलिस टीम
1- प्रभारी थानाध्यक्ष व0उ0नि0 निर्मला पटवाल
2- अपर उ0नि0 मोहन सिंह रावत
3-हे0का0 03 ना0पु0 भरत धानिक
4- हे0कानि0 08 ना0पु0 पूरन मठपाल
5-हे0कानि0 68 ना0पु0 सुरेश आर्या
6- कानि0 87 ना0पु0 उमेश सिंह


