डाक विभाग अल्मोड़ा मण्डल के द्वारा गरूड़ ब्लॉक सभागार में डाक चौपाल / डाक जीवन बीमा महामेला का आयोजन किया गया

ख़बर शेयर करें

आज दि० 29.01.2026 को डाक विभाग अल्मोड़ा मण्डल के द्वारा गरूड़ ब्लॉक सभागार में डाक चौपाल / डाक जीवन बीमा महामेला का आयोजन किया गया। उक्त महामेले में चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखण्ड परिमण्डल श्रीमती शशि शालिनी कुजूर के द्वारा अल्मोडा व बागेश्वर जिले के डाकघरों के कार्य का पुनरीक्षण किया गया इस मौके पर डाक अधीक्षक अल्मोड़ा मण्डल श्री जे०एस०बोरा द्वारा विभिन्न योजनाओं में मण्डल के द्वारा किये जा रहे कार्यों व विभिन्न मदों में प्राप्त लक्ष्य का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर CPMG उत्तराखण्ड के द्वारा अल्मोड़ा डाक मण्डल के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया गया तथा उपस्थित डाक कर्मियों को डाकघर की मूल भावना ‘डाक सेवा जन सेवा’ के अनुसार कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया। इस मौके पर उनके द्वारा उत्कृष्ठ कार्य करने वाले डाक कर्मियों को पुरूष्कृत भी किया गया।

बचत बैंक कार्यों के लिये भिकियासैन डाकघर को प्रथम, बग्वालीपोखर डाकघर को द्वितीय तथा द्वाराहाट डाकघर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। जबकि डाक जीवन बीमा व्यवसाय में भिकियासैन व बैजनाथ डाकघर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहे, तथा देघाट उपडाकघर द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। शाखाडाकघर स्तर पर वज्यूला शाखा डाकघर ने प्रथम, भगतोला ने द्वितीय तथा गागरीगोल शाखाडाकघर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाखाडाकपाल दौड़ाखाल, कफड़ा, भूलगाँव, दुनागिरी, भेल्टगॉव, भतौड़ा, बारंगल, इड़ा को भी उत्कृष्ठ कार्यों के लिये सम्मानित किया गया। इस मौके पर आयोजित डाक जीवन बीमा महामेला में 2 करोड़ 1 लाख 412 रु का नया प्रीमियम अर्जित किश गया जोकि उत्तराखण्ड डाक परिमण्डल के इतिहास में किसी भी मण्डल द्वारा एक महामेले में अर्जित अब तक का सर्वाधिक प्रीमियम है। इससे पूर्व यह रिकार्ड टिहरी डाक मण्डल के नाम पर था जिनके द्वारा फरवरी 2025 में 1.79 करोड़ का प्रीमियम अर्जित किया गया था। इस मौके पर डाक अधीक्षक अल्मोड़ा मण्डल श्री जे०एस०बोरा, सहायक डाक अधीक्षक बागेश्वर श्री महेश प्रसाद, निरीक्षक डाकघर श्री देव सिंह पांगती, आयुष पाण्डेय, दीपक गोस्वामी व निरीक्षक डाकघर रानीखेत श्री हेमन्त यादव, विशाल शाह, निर्मल काण्डपाल, कैलाश पाण्डेय, गिरीजा पाण्डेय, दिपेश आर्या, अनिल काण्डपाल, पवन गिरी गोस्वामी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad