बागेश्वर: मानक क्लब के छात्रों की पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न

ख़बर शेयर करें

20 नवम्बर, 2024 बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी स्मारक रा०इ0का0 बागेश्वर में संचालित मानक क्लब के सदस्य छात्रों की एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

पोस्टर प्रतियोगिता से पूर्व छात्रों को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी ने कहा कि मानकों की महत्ता को जानना, समझना तथा जागरूक होना उपभोक्ता हित में बहुत महत्वपूर्ण व आवश्यक है। समाज में जागरूकता हेतु मानक क्लब के माध्यम से आई0एस0आई0 मार्क व हॉल मार्क की जानकारी प्रदान की जा सकेगी। पोस्टर प्रतियोगिता में गीतांजली मेर, तनुज सिंह रावत, करन कुमार, आदित्य कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। जिन्हें क्रमशः 1000, 750, 500 व 250 रूपये का नकद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रधानाचार्य दीप चन्द्र जोशी द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता राजेश आगरी ने किया।

इस अवसर पर राजेन्द्र प्रसाद, गिरीश रावत, महिपाल सिंह खेतवाल, हरीश रावल, मीरा देवी आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad