उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा

ख़बर शेयर करें

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष, प्रख्यात लेखक, कवि और गीतकार प्रसून जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान साहित्य, सिनेमा और संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने प्रसून जोशी के रचनात्मक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका काम भारतीय सिनेमा और साहित्य को नई पहचान देता रहा है। बातचीत के दौरान उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला और लोक संगीत को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों तक पहुंचाने के विषय पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में राज्य को फिल्म शूटिंग के अनुकूल गंतव्य के रूप में विकसित करने के प्रयासों पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत सहयोग, सिंगल विंडो क्लीयरेंस और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर काम कर रही है, ताकि अधिक से अधिक फिल्म निर्माता उत्तराखंड की प्राकृतिक लोकेशनों को चुनें।मुख्यमंत्री ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में प्रसून जोशी की भूमिका की सराहना करते हुए भविष्य में उत्तराखंड में सिनेमा, साहित्य और सांस्कृतिक गतिविधियों के विस्तार में उनके सहयोग की अपेक्षा भी जताई।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad