उत्तराखंड – 3604 पदों पर भर्ती की तैयारी इस विभाग में

Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। प्रदेश में बेसिक शिक्षकों की 3,604 पदों के लिए इस साल होने वाली भर्ती में बीएड अभ्यर्थी नहीं रखे जाएंगे। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, इसके लिए बेसिक शिक्षक भर्ती सेवा नियमावली 2019 में संशोधन कर इसमें से बीएड को हटाया जाएगा। सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान से डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) करने वाले ही भर्ती हो सकेंगे।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, प्रदेश के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों से दो साल का कोर्स पूरा करने वाले डीएलएड अभ्यर्थियों की पूर्व की तरह मेरिट के आधार पर भर्ती होगी। भर्ती का पैटर्न नहीं बदलेगा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
Ad