अनंदी अकादमी, बागेश्वर के प्रतिभावान छात्र प्रियांशु मेहता राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया

राष्ट्रीय खेलों में प्रियांशु मेहता ने जीता कांस्य पदक
अनंदी अकादमी, बागेश्वर के प्रतिभावान छात्र प्रियांशु मेहता, पुत्र श्रीमती मंजू मेहता एवं श्री हीरा सिंह मेहता, ने हरियाणा के पानीपत में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया है।
इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अनंदी अकादमी के छात्र प्रशांत कांडपाल ने भी प्रतिभाग किया और अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया।

विद्यालय की ओर से श्री भुवन मेहता, पी.टी.आई. ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराने हेतु पानीपत ले जाकर उनके साथ रहकर आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन प्रदान किया। उनके सहयोग से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
प्रियांशु की इस उपलब्धि का श्रेय उनके माता-पिता, कोच, पी.टी.आई. श्री भुवन मेहता एवं विद्यालय प्रबंधन के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन को जाता है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री गौरव पंत ने विद्यार्थियों को प्रियांशु की सफलता से प्रेरणा लेने तथा शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, मेहनत और सकारात्मक सोच का विकास करते हैं।
विद्यालय के प्रबंधक श्री मनमोहन सिंह भाकुनी ने कहा कि खेलों से जुड़ना बच्चों को नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से खेलों को अपने जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंधन ने प्रियांशु मेहता एवं प्रशांत कांडपाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा अन्य विद्यार्थियों से भी इनसे प्रेरणा लेकर खेलों में आगे बढ़ने का आह्वान किया।


