बागेश्वर:आनंदी एकेडमी बागेश्वर में “ऑपरेशन शिंदूर” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर।आज दिनांक 09 मई 2026 को आनंदी एकेडमी बागेश्वर में “ऑपरेशन शिंदूर” के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत हो उठा।कार्यक्रम में 81 बटालियन एनसीसी से कर्नल सतेंद्र त्रिपाठी, सूबेदार मेजर सुरेंद्र, सूबेदार भोपाल, सूबेदार द्रिगपाल, सीएचएम राजकुमार तथा केयरटेकर प्रियंका भाकुनी विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव पंत, वाइस प्रिंसिपल दीपचंद्र लोहनी सहित समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाएँ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं स्पीच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए देशभक्ति, राष्ट्रसेवा एवं भारतीय सेना के शौर्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए। साथ ही बागेश्वर की एनसीसी कैडेट एस.यू.ओ. मानसी विश्वकर्मा, जिन्होंने गणतंत्र दिवस परेड में परेड कमांडर के रूप में नेतृत्व किया था, को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।पूरा कार्यक्रम अनुशासन, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ संपन्न हुआ।

Ad
Ad Ad