बागेश्वर:बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू
बागेश्वर,
📌 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू
आगामी 21 फरवरी से 20 मार्च तक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के दौरान जनपद के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर निषेधाज्ञा लागू रहेगी।
परगना मजिस्ट्रेट प्रियंका रानी ने अवगत कराया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु परीक्षा अवधि समाप्ति तक यह आदेश प्रभावी रहेगा। आदेश के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों में अथवा उनके आसपास अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, लाठी-डंडा, चाकू, स्टिक, हॉकी, भुजाली, खुखरी, तलवार, पटाखे, बम, ज्वलनशील पदार्थ या किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री लेकर नहीं आएगा।
परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में जुलूस, सभा, भाषण, ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग तथा उत्तेजनात्मक नारेबाजी पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों का अनावश्यक रूप से एकत्र होना भी वर्जित रहेगा।
उल्लंघन की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

