बागेश्वर:uksssc द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी,अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन अनुरोध
14 जून 2026 को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित स्नातक स्तरीय पदों की लिखित परीक्षा के दौरान आनंदी एकेडमी, कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज मंडलसेरा, रा. इ. का. रवाईखाल, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा, विक्टर मोहन जोशी स्मारक इंटर कॉलेज व पं० बद्री दत्त पाण्डे परिसर बागेश्वर परीक्षा केंद्रों में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परगना मजिस्ट्रेट प्रियंका रानी ने बताया कि निर्धारित केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा समाप्ति की तिथि तक निषेधाज्ञा लागू रहेगी। बताया कि कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र में अस्त्र-शस्त्र, आग्नेयास्त्र, धारदार हथियार, लाठी डंडा, चाकू, स्टिक, हॉकी, भुजानी, खुखरी, तलवार अथवा अन्य कोई तेज धार वाला शस्त्र, पटाखे, बम, अन्य ज्वलनशील पदार्थ, किसी भी प्रकार का बारुद या बिना बारुद वाला शस्त्र जिनका प्रयोग हिंसा के लिए या जन साधारण को डराने/धमकानें के लिए या कोई अपराध करने के लिए असामाजिक, अवांछनीय, आपराधिक कृत्य भी सम्मिलित है, लेकर नही चलेगा और न ही ध्वनि विस्तारक यन्त्र का प्रयोग करेगा। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर की परिधि में किसी भी प्रकार के जुलुस एवं भाषण ध्वनि विस्तारक यंत्र, उत्तेजनात्मक नारों का न ही प्रयोग करेगा। पाँच या पाँच से अधिक व्यक्ति अनावश्यक विधि विरुद्ध एक साथ परीक्षा केन्द्रो के आस-पास जमा नहीं होंगे।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 14 जून को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी अभ्यर्थियों से जिला प्रशासन अनुरोध करता है कि वर्तमान मौसम एवं यातायात की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की अपनी यात्रा पूर्व से ही सुनिश्चित कर लें तथा परीक्षा दिवस पर पर्याप्त अतिरिक्त समय लेकर घर से प्रस्थान करें।
वर्तमान में प्रदेश में वर्षा ऋतु, चारधाम यात्रा, कैंची धाम मेला एवं अन्य आयोजनों के कारण विभिन्न मार्गों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में अभ्यर्थी मौसम, यातायात एवं मार्ग संबंधी अद्यतन सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें और किसी भी संभावित व्यवधान से बचने के लिए समय से पहले परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हों।

