बागेश्वर: पुलिस का जन जागरुकता अभियान लगातार जारी।

ख़बर शेयर करें

चौकी प्रभारी रीमा ने स्कूली छात्र/छात्राओं को महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, साइबर अपराधों से बचाव एवं अन्य आवश्यक जानकारी देकर किया जागरुक

श्री चंद्रशेखर घोडके (IPS) पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर के निर्देशन में जनपद स्तर पर प्रचलित जन जागरुकता अभियान के तहत चौकी प्रभारी रीमा श्री उमेश रजवार द्वारा रा0 ई0 का0 उडियार रीमा में जागरुकता अभियान चलाया गया।
जिसमें उपस्थित छात्र/छात्राओं व स्टॉफ को निम्न आवश्यक जानकारी देकर लाभांवित किया गया।

✅महिला /बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये नये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारे में बताया गया।
✅नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई साथ ही अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया।
उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर उक्त एप को डाउनलोड करने व गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया।
✅यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई।
✅वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।
✅सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती ना करने एवं अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया।
✅जागरुकता के दौरान छात्र/छात्राओं द्वारा काफी रुचि ली गई एवं काफी प्रश्नन भी पूछे गये जिनका उत्तर पुलिस द्वारा सहजतापूर्ण दिया गया।
✅पुलिस हैल्प लाइन न0 -112, साइबर हेल्प लाइन न0- 1930 आदि के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी।

उपस्थित छात्र-छात्राओं को उक्त जानकारी से अपने घर वालों व आस पड़ोस के लोगो को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad