उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुककर बारिश हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के साथ भूस्खलन और मलबा आने से लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। कई जगह सड़कों पर आवाजाही भी प्रभावित हुई है।

मौसम विभाग के अनुसा देहरादून, टिहरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर और चंपावत में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं पर्वतीय जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना है। ऊधम सिंह नगर में भी गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। मौसम को देखते हुए संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।देहरादून में शाम को हो सकती है बारिश

राजधानी देहरादून में दिन के समय आसमान साफ से लेकर बादल छाए रहने की संभावना है। शाम और रात के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। तापमान अधिकतम करीब 36 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

भूस्खलन से सड़कें प्रभावित

लगातार बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में कई जगह मलबा और बोल्डर सड़क पर आ रहे हैं। इससे संपर्क मार्गों पर यातायात प्रभावित हो रहा है। कुछ रास्तों पर लोगों को लंबा रास्ता तय करके अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। भारी बारिश के चलते कई नदी-नाले भी तेज बहाव के साथ बह रहे हैं।सड़क क्षति से करोड़ों का नुकसान

मानसून के दौरान प्रदेश में सड़कें भी बड़े स्तर पर प्रभावित हुई हैं। 21 जून से 12 अगस्त 2026 तक सड़क क्षति से करीब 211.10 करोड़ रुपये के नुकसान का आंकड़ा सामने आया है।

प्रदेश के स्टेट हाईवे, ग्रामीण सड़क, मुख्य जिला मार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य कई सड़क मार्ग बारिश से प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों पर नजर रखी जा रही है।

मौसम खराब होने के दौरान लोगों को नदी-नालों और भूस्खलन वाले क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है। साथ ही जरूरी होने पर ही यात्रा करने और स्थानीय प्रशासन की सूचना का पालन करने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad