उत्तराखंड-(मौसम अलर्ट) प्रदेश के 7 जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड राज्य के सात पहाड़ी जिलों में आज भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से नैनीताल, चम्पावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज गर्जन के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।अन्य जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और तेज बौछार की कई दौर की बारिश होने के आसार भी है। इसके अलावा विभाग ने संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन और चट्टान गिरने से कहीं-कहीं सड़कें और राजमार्गाें के अवरुद्ध होने की संभावना जताई है।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad