बागेश्वर:पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी

ख़बर शेयर करें

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में रेस्क्यू अभियान जारी

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) के दिशा-निर्देशन में पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग रूट पर लापता हुए पर्यटक की सुरक्षित व सकुशल खोजबीन के लिए बागेश्वर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी तरह से जारी है। इस संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कपकोट में मु०अ० सं०- 38/2026, धारा 140(3) बी०एन०एस० (BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर गहन विवेचनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
इसी अभियान के क्रम में आज दिनॉक-28/06/2026 पुलिस और संयुक्त रेस्क्यू टीमों ने गुमशुदा की तलाश हेतु रुद्रप्रयाग से श्रीनगर के मध्य नदी के किनारों में सर्च अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक स्वयं इस पूरे सर्च ऑपरेशन की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं और उसकी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय
जनपद बागेश्वर

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad
Ad