पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में बागेश्वर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; थाना कपकोट में मुकदमा दर्ज कर गहन सर्च अभियान तेज

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशन में पिंडारी ग्लेशियर ट्रैक पर लापता पर्यटक की खोज में बागेश्वर पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी; थाना कपकोट में मुकदमा दर्ज कर गहन सर्च अभियान तेज।

जनपद के प्रसिद्ध पिंडारी ग्लेशियर ट्रेकिंग रूट पर लापता हुए पर्यटक की तलाश हेतु बागेश्वर पुलिस और रेस्क्यू टीमें अत्यंत दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद निरंतर सघन खोजबीन अभियान चला रही हैं।
शामली (उत्तर प्रदेश) के निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान दिनांक 28 मई 2026 को पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए थे। दिनांक 29 मई 2026 को दोपहर वापस लौटते समय, खाती से करीब 07-08 किलोमीटर पहले ‘छिल्याणी गधेरे’ के पास वह अचानक लापता हो गए। इस संबंध में उनके पोर्टर/गाइड द्वारा उसी रात लगभग 20:00 बजे खाती गाँव पहुँचकर सूचना दी गई । सूचना प्राप्त होते ही पुलिस और रेस्क्यू टीमें दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद निरंतर परिजनों की सघन खोजबीन अभियान चलाया गया। लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 01 जून 2026 को थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के कुशल निर्देशन में लापता पर्यटक की तलाश के लिए तत्काल 07 टीमों का गठन किया गया है। रेस्क्यू टीमों द्वारा मैन्युअल सर्च के साथ-साथ दूरबीन और अत्याधुनिक ड्रोन कैमरों के माध्यम से पिंडर नदी, खाइयों और आस-पास के अत्यंत दुर्गम क्षेत्रों व संभावित घटनास्थलों को लगातार खंगाला जा रहा है।
मामले में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए *दिनॉक-12/06/2026 को थाना कपकोट में *उक्त गुमशुदगी को मु०अ० सं० – 38/2026, धारा 140(3) बी०एन०एस० (BNS) बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचनात्मक* कार्रवाई की जा रही है।
आज दिनॉक-13/06/2026 को पुलिस और रेस्क्यू टीमों द्वारा वाछम पुल से सोराग पुल तक नदी के आस-पास पूरे रास्ते, प्राकृतिक गुफाओं और आस-पास के सभी संवेदनशील व संभावित क्षेत्रों में गहन सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गुमशुदा पर्यटक की खोजबीन और सुराग जुटाने के लिये टीम द्वारा स्थानीय ग्रामीणों, पशुपालकों और गाइडों से भी लगातार जानकारी व पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा इस अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी की जा रही है।
गुमशुदा पर्यटक की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

Ad
Ad Ad