बागेश्वर:पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट पर लापता पर्यटक की खोजबीन हेतु जारी रेस्क्यू अभियान एवं घटनास्थल पर किया घटना का री-क्रिएशन।

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

पिंडारी ग्लेशियर ट्रैकिंग रूट पर लापता हुए उत्तर प्रदेश के पर्यटक की खोजबीन के लिए पुलिस प्रशासन और रेस्क्यू टीमों द्वारा लगातार सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 28 मई 2026 को शामली, उत्तर प्रदेश के निवासी पर्यटक अभिषेक चौहान पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गए थे। दिनांक 29/05/2026 को दोपहर लगभग 14:30 बजे वापस लौटते समय, खाती से करीब 07-08 किलोमीटर पहले ‘छिल्याणी गधेरे’ के पास वह अचानक लापता हो गए । जिसकी सूचना उनके पोर्टर/गाइड आनंद राम द्वारा रात लगभग 20:00 बजे खाती गाँव पहुँचकर दी गई । सूचना मिलने पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। पहले ही दिन SDRF के हे0का0 दीपक नेगी मिसिंग पॉइंट से रोप वे के माध्यम से पिंडर नदी में उतरे थे जहाँ उन्हें 50 मीटर नीचे पत्थर की आड़ में गुमशुदा अभिषेक का कैमरा बरामद हुआ था। जिस स्थान में कैमरा बरामद हुआ वहाँ आसानी से नहीं पंहुचा जा सकता था। परिजनों की लिखित तहरीर के आधार पर दिनांक 01/06/2026 को थाना कपकोट में गुमशुदगी दर्ज की गई और लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान गधेरे से लगभग 150-200 मीटर नीचे पिंडर नदी के पास से लापता पर्यटक का रैनकोट और कैप बरामद की गई। इसी क्रम में आज दिनांक 09/06/2026 को पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर के नेतृत्व में तकनीकी साक्ष्यों को जुटाने और घटना के सटीक कारणों को समझने के लिए संभावित घटनास्थल पर घटना का री-क्रिएशन कर सर्च अभियान हेतु गठित निम्नांकित 07 टीमो द्वारा संभावित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया:-
(1) थानाध्यक्ष कपकोट के नेतृत्व में व0उ0नि0 मनोहर चन्द्र , उ0नि0 संजय धौनी, उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी रीमा, अपर उ0नि0 सुमित चौकी प्रभारी शामा, हे0का0 ना0पु0 संजय टम्टा, हे0का0 विनोद हर्बोला व का0 वीरेन्द्र परिहार, का0 नवीन सिंह
(2) NDRF टीम- प्रभारी श्री सचिन कुमार के साथ 13 व्यक्ति
(3) SDRF टीम- उ0नि0 राजेन्द्र सिह के साथ 08 व्यक्ति
(4) वन विभाग- वन दरोगा गजेन्द्र सिह गडिया धाकुडी अनुभाग व 01 वन सिपाही हयात पाण्डा व फायर वाचक दयाल सिंह
(5) फायर सर्विस- इंचार्ज लक्ष्मण सांवन्त, फायरमैन अमरीश कुमार, फायरमैन पुष्कर सिंह व पीआरडी प्रवीण कोरंगा व पीआरडी कमल कुमार
(6) ड्रोन टीम- हे0का0 बन्टी लाल व हे0का0 दीपक कुमार
(7) राजस्व टीम- कानूनगो त्रिभुवन बोरा व पटवारी पप्पू लाल ग्राम प्रधान खाती राजेन्द्र सिह दानू , ग्राम प्रहरी वाछम हुक्म सिंह व ग्राम प्रहरी खाती गोविन्द राम, गाईड आनन्द राम,आपदा मित्र व स्थानीय ग्रामीण नरेन्द्र सिंह व कैलाश सिंह आदि की 50 सदस्यीय संयुक्त टीम द्वारा गाइड आनंद राम को साथ लेकर पिंडर नदी के दोनों किनारों पर, मिसिंग पॉइंट से पहले गधेरे से खाती तक तथा सोराग पुल से बदियाकोट पुल तक व्यापक खोजबीन की गयी।
गुमशुदा पर्यटक की तलाश के लिए रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा इस अभियान की निरंतर समीक्षा व निगरानी की जा रही है।

Ad
Ad Ad