उत्तराखंड में ईंधन संकट की अफवाहों का हुआ पर्दाफाश

ख़बर शेयर करें

देहरादून:उत्तराखंड में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य और निर्बाध रूप से जारी है। सरकार और तेल विपणन कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि राज्य में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की स्थिति नहीं है।

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) उत्तराखंड के राज्य स्तरीय समन्वयक कृष्ण कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियां इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल किसी भी वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद राज्य में ईंधन की नियमित आपूर्ति बनाए हुए हैं।
उन्होंने बताया कि टर्मिनल, डिपो, एलपीजी बॉटलिंग प्लांट और पेट्रोल पंपों सहित पूरी सप्लाई चेन सुचारू रूप से काम कर रही है। सभी आउटलेट पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री सामान्य रूप से चल रही है और आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है।एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति भी राज्य भर में नियमित रूप से जारी है और घरेलू उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। सप्लाई सिस्टम को मजबूत बनाकर लगातार स्टॉक की भरपाई की जा रही है ताकि मांग के अनुसार उपलब्धता बनी रहे।
आईओसीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बाइंग या अनावश्यक भंडारण से बचें। कंपनी ने कहा कि ईंधन से जुड़ी सही और प्रमाणित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर ही भरोसा करें।

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad Ad Ad
Ad
Ad
Ad