न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर एसपी बागेश्वर का हाई-लेवल एक्शन, सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं की गई समीक्षा
न्यायालय परिसर की सुरक्षा को लेकर एसपी बागेश्वर का हाई-लेवल एक्शन, सुरक्षा व्यवस्थाओं की स्वयं की गई समीक्षा
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेश के समस्त न्यायिक परिसरों की सुरक्षा सुदृढ़ करने हेतु निर्गत निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 20/02/2026 पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री जितेन्द्र मेहरा (IPS) द्वारा जनपद के माननीय जिला एवं सत्र न्यायालय का औचक निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक द्वारा न्यायालय परिसर के मुख्य प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिस बल की मुस्तैदी को परखा गया। उन्होंने निर्देश दिए कि परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की सघन चेकिंग (Frisking) सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा ऑडिट के दौरान परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के ‘कवरेज एरिया’ और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली का जायजा लिया गया। सुरक्षा में तैनात कार्मिकों को ड्यूटी के दौरान उच्च सतर्कता बरतने के कड़े निर्देश दिए गए। परिसर में स्थापित सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। उपकरणों के सही संचालन हेतु तैनात कर्मियों को समय-समय पर प्रशिक्षण देने पर जोर दिया गया।

